बिल्लियों के कारण दक्षिण कोरिया में 100 से अधिक घरों में लगी आग, दी गई चेतावनी

दक्षिण कोरिया में जनवरी 2019 से नवंबर 2021 के बीच बिल्लियों के कारण कुल 107 घरों में आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने पालतू जानवरों के मालिकों को सावधान रहने को कहा है। बकौल रिपोर्ट्स, माना जा रहा है कि बिल्लियों द्वारा गलती से पंजों से इलेक्ट्रिक स्टोव चालू करने के कारण ज़्यादातर आग लगी है।