बिल्लियों के शोर मचाने के बाद शख्स की सूचना पर मुंबई पुलिस ने नाले से शिशु को बचाया

मुंबई पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक व्यक्ति के कॉल के बाद एक नाले से एक शिशु को रेस्क्यू किया गया जो कपड़े में लिपटा हुआ था। बकौल पुलिस, कॉल करने वाले व्यक्ति को बिल्लियों के शोर मचाने पर शिशु के बारे में पता चला था। पुलिस ने शिशु को अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी हालत अब ठीक है।