बिहार के मुज़फ्फरपुर में बुधवार को एक दुकान में एक अजीब किस्म का जानवर घुस आया जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर इस जानवर का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह किसी बिल्ली की तरह दीवार पर चढ़ता नज़र आ रहा है। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने इसे पकड़ा है।