बिशन सिंह बेदी ने एक बार पाक क्रिकेटरों को डिनर पर बुलाया था, खुद पकाया था खाना: किताब

पूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी पर आधारित किताब में बताया गया है कि बेदी ने ऑस्ट्रेलिया में एक बार पाकिस्तानी क्रिकेटरों को डिनर पर बुलाया था। पूर्व क्रिकेटर वेंकट सुंदरम ने एक लेख में लिखा है, "हमने मिलकर 25 मेहमानों का खाना बनाया...हमारे बर्तन छोटे थे इसलिए कुछ पकवान 2-3 बार बनाने पड़े और इसमें करीब 7 घंटे लगे।"