एक दिन में सुनवाई कर बिहार की पॉक्सो कोर्ट ने रेप के आरोपी को दोषी करार दिया, सुनाई सज़ा
भारत में किसी भी पॉक्सो कोर्ट द्वारा सबसे तेज़ फैसला देते हुए बिहार की अररिया कोर्ट ने एक दिन में गवाहों को सुनकर, तर्कों-दलीलों को दर्ज कर एक आरोपी को दोषी करार दे दिया। अदालत ने 8-वर्षीय बच्ची के रेप को लेकर दोषी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई और पीड़िता को ₹7 लाख का मुआवज़ा देने का आदेश दिया।