बिहार के 10 लोगों की उत्तराखंड की बारिश में हुई मौत, परिजनों को देंगे ₹2-₹2 लाख: नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बताया कि उत्तराखंड में भारी बारिश संबंधी घटनाओं में पश्चिमी चंपारण के 10 लोगों की मौत हुई है और प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹2 लाख आर्थिक मदद दी जाएगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड में भारी बारिश से आकस्मिक बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाओं में कम-से-कम 75 लोगों की मौत हुई है।