कटिहार (बिहार) में 2 बच्चों के खातों में क्रमश: ₹900 करोड़ व ₹60 करोड़ से अधिक राशि जमा होने के बाद उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ने दोनों खातों से भुगतान पर रोक लगाकर जांच शुरू कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म की राशि की जानकारी लेने बैंक के एक सेंटर गए थे जिसके बाद मामला सामने आया।