जहानाबाद (बिहार) के 2 होटलों में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए 12 लड़कियों और 11 लड़कों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी में इस्तेमाल किए गए कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। पकड़े गए युवकों ने बताया कि होटल संचालक ₹1,000 में उन्हें कुछ घंटे के लिए कमरा देता था।