बिहार के कॉलेज में चेहरे से नकाब हटाने को कहने पर छात्रा ने शिक्षिका पर किया हमला
भागलपुर (बिहार) के एक कॉलेज में चेहरे से नकाब हटाने के लिए कहने पर छात्रा द्वारा शिक्षिका पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने कहा कि उसने पहचान करने के लिए नकाब हटाने को कहा था जिस पर छात्रा ने कहा कि 'यह धर्म के खिलाफ है'। हालांकि, छात्रा ने शिक्षिका से माफी मांग ली है।