पुलिस के मुताबिक, गया (बिहार) में गुरारू रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक क्रूड बम मिलने के बाद गुरुवार को कम-से-कम 2 घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। गया के एएसपी मनीष कुमार ने कहा कि बम रेलवे स्टेशन के 100-मीटर के दायरे में पाया गया है। बम स्क्वॉड ने बम को पटरियों पर ही डिफ्यूज़ कर दिया।