बिहार के घाट पर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करते छात्रों की तस्वीर सामने आई

बिहार में पटना यूनिवर्सिटी के पास एक घाट पर पढ़ाई करते सैकड़ों छात्रों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रही है। कहा जा रहा है कि ये छात्र वहां एसएससी, यूपीएससी और जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "एक बिहारी इस तरह सरकारी नौकरी की तैयारी करता है। समर्पण को सम्मान है।"