जमुई (बिहार) के एक गांव के रहने वाले रौशन कुमार नामक छात्र को जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में देशभर में 34वीं रैंक मिली है। रौशन के पिता मंटू सिंह किसान हैं और उन्होंने फसल बेचकर रौशन की पढ़ाई पूरी कराई थी। रौशन ने बताया कि वह हर दिन 12 से 16 घंटे तक की पढ़ाई करते थे।