बिहार के टीचर ने स्मार्ट क्लास में अश्लील गाना चलाकर छात्रों के साथ देखा, सामने आया वीडियो
छपरा (बिहार) में एक सरकारी हाईस्कूल की स्मार्ट क्लास में स्क्रीन पर अश्लील भोजपुरी गाना चलाया गया जिसका वीडियो सामने आया है। एक छात्र द्वारा बनाए गए वीडियो में टीचर और पूरी क्लास गाना देखती नज़र आ रही है। एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "शिक्षा के मंदिर से...ऐसा वीडियो कहीं-न-कहीं समाज को अंधकार की ओर ले जा रहा है।"