बिहार के दरभंगा राजपरिवार के ट्रस्ट के करोड़ों रुपए के आभूषण बैंक के लॉकर से हुए गायब
बिहार के दरभंगा राजपरिवार के कामेश्वर धार्मिक न्यास के प्रबंधक ने एक अन्य कर्मचारी के साथ मिलकर न्यास के करोड़ों रुपए के आभूषण भारतीय स्टेट बैंक के लॉकर से निकालकर बेच दिए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्रबंधक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और काफी आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं।