बिहार के दोनों उप-मुख्यमंत्री व 3 अन्य मंत्री कोविड-19 से संक्रमित हुए

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि वे कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। इनके अलावा राज्य के 3 मंत्री, अशोक चौधरी, विजय चौधरी और सुनील कुमार भी कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। इससे पहले मंगलवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह भी कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे।