बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एनएमसीएच) के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि 72 और डॉक्टरों का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। पिछले 2 दिनों में अस्पताल के 159 डॉक्टर कोविड-19 संक्रमित मिले हैं। पटना के ज़िलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, रविवार को संक्रमित मिले 87 डॉक्टर में या तो कोई लक्षण नहीं है या हल्के लक्षण हैं।