पटना (बिहार) में अज्ञात लोगों ने शनिवार को एक पुलिस कॉन्स्टेबल का 'अपहरण' कर लिया। एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि कॉन्स्टेबल के अपहरण को लेकर रूपसपुर थाने में आवेदन आया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं बिहार बीजेपी ने कहा, "कानून के रखवाले...पुलिस के जवान को ही...अपराधियों ने बीच बाज़ार से अगवा किया।"