बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत 'भारत रत्न' दिए जाने की हुई घोषणा
केंद्र सरकार ने 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की घोषणा की है। 2 बार बिहार के मुख्यमंत्री और एक बार उप-मुख्यमंत्री रह चुके कर्पूरी ठाकुर की कल (बुधवार) 100वीं जयंती है। कर्पूरी ठाकुर का निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ था। उन्होंने 'भारत छोड़ो आंदोलन' में भी हिस्सा लिया था।