बिहार पुलिस के मुताबिक, बेगूसराय में अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सुमित कुमार, युवराज, केशव उर्फ नागा और अर्जुन के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि इस घटना में 1 शख्स की मौत हो गई थी जबकि 10 लोग घायल हुए थे।