बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने विधानसभा परिसर में कहा, ''डॉ. राम मनोहर लोहिया ने भी कहा था कि रामचरितमानस में कुछ 'कचरा' है। इस 'कचरे' को हटाना है।'' इस पर कवि कुमार विश्वास ने कहा, ''मंत्री जी! चंद वोटों के ध्रुवीकरण के लिए बार-बार आराध्य राम को गाली देकर ज़मीर बेचने से तो ज्ञान बेचकर घर पालना श्रेयस्कर है।''