inshorts

बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय का फर्ज़ी ट्विटर अकाउंट चलाने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार

बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का फर्ज़ी ट्विटर अकाउंट चलाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अरमान बशर के रूप में हुई है जिसने मुख्यमंत्री सचिवालय के आधिकारिक प्रतीक चिह्न का भी इस्तेमाल किया। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने इस मामले में इसी साल फरवरी में एफआईआर दर्ज की थी।