मोतिहारी (बिहार) में बुधवार को अग्निकांड पीड़ितों से मिलने पहुंचे बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार को ग्रामीणों ने कथित तौर पर बंधक बना लिया। बकौल रिपोर्ट्स, विधायक ने पीड़ितों को ₹12,000-₹12,000 मुआवज़े का आश्वासन दिया था जिससे नाराज़ ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। मोतिहारी में बीते दिनों आग लगने से 60 घर जले थे और 3 बच्चों की मौत हुई थी।