बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ सभी एफआईआर क्लब करने की याचिका एससी ने की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने 'फेक वीडियोज़' मामले में बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर क्लब करने की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा, "तमिलनाडु एक शांत राज्य है। आप कुछ भी सर्कुलेट कर वहां अशांति नहीं फैला सकते...हम आपकी याचिका पर विचार नहीं कर सकते।" कोर्ट ने कश्यप को संबंधित हाईकोर्ट जाने के निर्देश दिए।