बिहार के रोहतास में मिले 17 फीट लंबे घड़ियाल को गंडक नदी में छोड़ा गया; वीडियो आया सामने

रोहतास (बिहार) में मिले 17 फीट लंबे घड़ियाल को बगहा की गंडक नदी में छोड़ दिया गया जिसका वीडियो सामने आया है। रोहतास के एक कैनाल से घड़ियाल को रेस्क्यू किया गया। गौरतलब है, गंडक नदी में घड़ियालों के लिए नैचुरल हैबिटेट बनाया गया है और देश में चंबल नदी के बाद गंडक में घड़ियालों की आबादी सबसे ज़्यादा है।