बिहार के शिक्षा मंत्री ने 7वें चरण के शिक्षक नियोजन को दी मंज़ूरी
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने बताया है कि उन्होंने 7वें चरण की शिक्षक नियोजन नियमावली पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उन्होंने कहा, "अब इसे कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। 2023 में शिक्षा विभाग में 3 लाख से अधिक लोगों को नौकरी मिलेगी। महागठबंधन सरकार ने 10 लाख नौकरियों का वादा किया था और हम उस पर कायम हैं।"