बिहार के सरकारी अस्पताल में चेंबर का एसी खराब होने पर महिला डॉक्टर ने इलाज करने से किया मना

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में सरकारी अस्पताल (एसकेएमसीएच) की एक महिला चिकित्सक ने कथित तौर पर चेंबर का एसी खराब होने पर मरीज़ों का इलाज करने से इनकार कर दिया। मामले का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें मरीज़ों की भीड़ के बावजूद डॉक्टर फोन चलाती हुई दिख रही है। प्रभारी सुपरिटेंडेंट डाॅक्टर एस.के. शर्मा के मुताबिक, डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।