'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के सरकारी स्कूलों में स्वीमिंग पूल बनाए जाएंगे और छात्र-छात्राओं को तैराकी की ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे वे बाढ़ के दौरान खुद का बचाव व अन्य लोगों की मदद कर सकें। बकौल रिपोर्ट, बाढ़ से अधिक प्रभावित राज्य के ज़िलों के स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर स्वीमिंग पूल बनाए जाएंगे।