बिहार के सारण ज़िले में 7 लोगों की हुई मौत, ज़हरीली शराब पीने की आशंका

सारण ज़िले (बिहार) में कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से पिछले 3 दिन में कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई है। एसपी संतोष कुमार ने कहा, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल सकेगा।" गौरतलब है, कुछ दिन पहले सारण में ही ज़हरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हुई थी।

Load More