inshorts

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव के मामले में 13 आरोपी किए गए गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर रविवार को हुए पथराव के मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, इस पथराव में मुख्यमंत्री के काफिले की 3-4 गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। गौरतलब है कि घटना के वक्त नीतीश कुमार काफिले की किसी गाड़ी में मौजूद नहीं थे।