बिहार के सीएम ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 के टॉपर शुभम कुमार से की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 1 अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर वर्ष 2020 के यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर शुभम कुमार से मुलाकात की। उन्होंने शुभम को उनकी सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। 24-वर्षीय शुभम कुमार कटिहार ज़िले के निवासी हैं और उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की है।