बिहार के सीएम पर हमला करने वाले शख्स को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करने वाले शख्स को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भेज दिया गया है जहां उसके मानसिक रोग का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया, "शख्स और उसके परिवार के सदस्यों का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है।"