inshorts

बिहार डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में पुलिसकर्मियों को दिलाई राज्य में शराबबंदी लागू करने की शपथ

बिहार डीजीपी एस.के. सिंघल ने शुक्रवार को पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिसकर्मियों को राज्य में शराबबंदी लागू करने और व्यक्तिगत रूप से भी प्रतिबंध का पालन करने की शपथ दिलाई। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें डीजीपी खुद शपथ लेते हुए और सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शपथ दिलाते नज़र आ रहे हैं।