बिहार में 11 क्विंटल चावल से हुआ बाबा गरीब नाथ का श्रृंगार, सामने आया वीडियो

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में सावन के दूसरे सोमवार 17 जुलाई को बाबा गरीब नाथ मंदिर में 11 क्विंटल चावल से भगवान शिव का श्रृंगार किया गया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, हर सोमवार को बाबा गरीब नाथ का अलग-अलग तरीके से श्रृंगार किया जाता है और 10 जुलाई को फूलों से उनका श्रृंगार किया गया था।