बिहार में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों के जूते-मोज़े पहनकर आने पर लगी रोक हटाई गई
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों के जूते-मोज़े पहनकर आने पर लगी रोक शीतलहर के चलते हटा दी है। गौरतलब है, 12वीं की परीक्षाएं कल से (1 फरवरी) से 12 फरवरी के बीच दो पालियों में आयोजित होनी है। इस साल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।