बिहार के समस्तीपुर में एक अदालत ने 2008 में हिंदी अखबार के लिए काम करने वाले विकास रंजन नामक पत्रकार की हत्या के मामले में 14 लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। इनमें से एक दोषी लोक जनशक्ति पार्टी का ब्लॉक अध्यक्ष है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, ज़मीन विवाद में विकास के रिश्तेदारों ने ही उनकी हत्या करवाई थी।