बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर शुक्रवार को बताया कि 15 नवंबर तक छोटे बच्चों के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र खोल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, "आगामी त्योहारों के दौरान जुलूस/भीड़ प्रबंधन के लिए ज़िला प्रशासन आदेश जारी करेंगे। कोविड-19 के अधिक मामलों वाले राज्यों से आने वाले यात्रियों की अनिवार्य कोविड-19 जांच होगी।"