बेगूसराय (बिहार) में सोमवार रात 45-वर्षीय आरजेडी नेता सुखराम महतो को गोली मार दी गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, आरोपी 2020 में हत्या के मामले में जेल गया था और हाल ही में वह ज़मानत पर बाहर आया था।