बिहार में 5 नाबालिगों ने मोबाइल में पॉर्न देखकर 2 नाबालिग लड़कियों के साथ किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार, बिहार के शेखपुरा में 10-12 साल के 5 नाबालिग लड़कों ने मोबाइल में पॉर्न देखकर 2 नाबालिग लड़कियों के साथ कथित दुष्कर्म किया है। बकौल पुलिस, गैंगरेप के बाद आरोपियों ने एक पीड़िता को ₹3 देकर किसी को कुछ ना बताने को कहा था। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।