बिहार में 8 वर्षीय लड़की ने मां को चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, दोनों ने की उसकी हत्या

सुपौल (बिहार) में एक 8-वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी 32-वर्षीय मां और 20-वर्षीय चाचा को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, उसने मां और चाचा को आपत्तिजनक हालत में देखा था और दोनों ने बदनामी के डर से रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव 21 अप्रैल को खेत में मिला था।