बिहार में आरजेडी दफ्तर के बाहर लगाया गया पीएम मोदी को 'महंगाई मैन' बताने वाला पोस्टर

पटना (बिहार) में आरजेडी दफ्तर के बाहर महंगाई के मुद्दे पर पोस्टर लगाया गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'महंगाई मैन' बताया गया है। पोस्टर में टमाटर और अदरक समेत कई सब्ज़ियों के दाम बताते हुए लिखा गया है, "एक अकेला देश की गृहणियों पर भारी।" इस पोस्टर को एकता यादव नामक महिला की ओर से लगाया गया है।