बिहार में लालू के करीबी व आरजेडी विधायक शंभूनाथ यादव के ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी
बिहार के बक्सर ज़िले में ब्रह्मपुर सीट से आरजेडी विधायक व लालू प्रसाद यादव के करीबी शंभूनाथ यादव के ठिकानों पर ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को छापेमारी की। बकौल रिपोर्ट्स, ईडी की यह कार्रवाई तड़के ही शुरू हो गई थी और शंभूनाथ के आवास समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी हुई है।