बिहार में शख्स ने शराब की तस्करी करने के लिए एलपीजी सिलिंडर के बेस को चौकोर आकार में काटकर उसे बंद करने के लिए उसमें सिटकनी लगाई और उसके अंदर शराब की बोतलें छिपा दीं। पुलिस ने इस मामले में पटना में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है, बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।