जमुई (बिहार) में इण्डेन गैस एजेंसी के बाहर से गैस सिलिंडर से लदे पिकअप वैन के चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात 2 बजे के बाद की है और गाड़ी पर करीब 60 सिलिंडर थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।