बिहार में ऐसा कभी नहीं हुआ, सीएम हस्तक्षेप करें: शिक्षकों की होली की छुट्टी रद्द होने पर तेजस्वी
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कक्षा 1-5 तक के करीब 19,200 शिक्षकों की होली की छुट्टी रद्द किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "बिहार में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ...सीएम (नीतीश कुमार) को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।" शिक्षा विभाग ने 25 से 30 मार्च तक शिक्षकों की ट्रेनिंग रखी है।