बिहार में कक्षा में ज़मीन पर लेटकर छात्राओं से पैर दबवाती शिक्षिका का वीडियो हुआ वायरल

समस्तीपुर (बिहार) के एक स्कूल का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कक्षा में शिक्षिका ज़मीन पर लेटी है और 3 छात्राएं उसके पैर दबाती दिख रही हैं। इस वीडियो पर शिक्षिका ने कहा कि उसकी तबीयत खराब थी और उसे कुछ याद नहीं है क्या हुआ था। ज़िला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने मामले में जांच की बात कही है।