बिहार में कॉल आते ही तेज़ आवाज़ के साथ ब्लास्ट हुआ शख्स की जेब में रखा मोबाइल

भागलपुर (बिहार) में एक शख्स की हाफ पैंट की जेब में रखे मोबाइल में बुधवार को कॉल आने पर तेज़ आवाज़ के साथ ब्लास्ट हो गया। इस घटना में शख्स का पैर झुलस गया है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक डॉक्टर ने बताया कि लोगों को हमेशा मोबाइल का इंटरनेट ऑन नहीं रखना चाहिए।