बिहार में कोर्ट जा रहे वकील पिता-पुत्र पर बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग, दोनों की हुई मौत
छपरा (बिहार) में बुधवार सुबह सिविल कोर्ट जा रहे बाइक सवार वकील पिता-पुत्र को घेरकर बाइक सवार 5 बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की जिसमें दोनों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, ज़मीन को लेकर विवाद के चलते पिता-पुत्र पर हमले की आशंका है। घटना से गुस्साए वकीलों ने आज के लिए सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्य बंद किए हैं।