बिहार में कोर्ट मैरिज करने पहुंचा दूल्हा अदालत से भागा, उसके पीछे भागती दिखी दुल्हन

बिहार के नवादा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कोर्ट मैरिज से पहले अदालत से भागते दूल्हे के पीछे दुल्हन भागती दिख रही है। बकौल खबर, दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करते थे और युवती से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों की शादी तय की थी। इसके बाद दोनों को कोर्ट में लाया गया था।