बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है और इसे लेकर सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने नाइट कर्फ्यू के सवाल पर कहा कि फिलहाल बिहार में इसकी ज़रूरत नहीं है। बिहार में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 47 मामले दर्ज हुए हैं।