बिहार सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण के प्रोत्साहन के लिए 27 नवंबर-31 दिसंबर तक लकी ड्रॉ की घोषणा की है। टीवी-रेफ्रिजरेटर जैसे पुरस्कार वाले ड्रॉ के लिए पूर्ण टीकाकरण वाले लोग पात्र होंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक, 2,670 लोगों को बंपर व 26,700 लोगों को सांत्वना पुरस्कार और ज़िला स्तर पर 114 मासिक ग्रैंड प्राइज़ दिए जाएंगे।